शाहजहांपुर, दिसम्बर 13 -- शाहजहांपुर। जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर शुक्रवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बिस्मिल सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी ईआरओ, एईआरओ और सुपरवाइजर मौजूद रहे। डीएम ने नगर क्षेत्र में बूथवार मैपिंग, ईएफ और एएसडी की प्रगति पर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक सुपरवाइजर अपनी मैपिंग को 90 प्रतिशत से अधिक सुनिश्चित करें। डीएम ने नए अर्ह मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाने पर जोर दिया। साथ ही बीएलओ द्वारा चिह्नित मृतकों के संबंध में प्रमाण पत्र प्राप्त कर विशेष सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैपिंग, डेथ और एएसडी कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए और पुनरीक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के ...