शाहजहांपुर, नवम्बर 13 -- शाहजहांपुर। गन्ना किसानों को सुविधाएं देने की बात करने वाले कुछ गन्ना सुपरवाइजर मनमानी पर उतारू हैं, जिसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ताजा मामला निगोही क्षेत्र के पिपरिया उदयपुर गांव का है, जहां तैनात गन्ना सुपरवाइजर द्वारा गांव के वीरेश, सचिन सिंह, प्रवेंद्र, सरिता तथा धर्मेंद्र सहित कई किसानों के सट्टा में पौधा से सर्वे हटा दी। नाराज किसानों ने सुपरबाइजर से बात की तो कई दिनों तक टहलाते रहे। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने सुपरवाइजर को नोटिस जारी करते हुए जबाव तलब किया है। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि किसी भी किसान को कर्मचारी द्वारा परेशान किया गया तो निलंबन तक की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.