एटा, जून 19 -- एटा,। पेट दर्द होने से नौ वर्षीय बालक की मेडिकल कालेज पहुंचने से पूर्व ही मौत हो गई। इमरजेंसी में गंभीर हालत में बच्चे को लेकर बुधवार सुबह परिवारीजन लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने परीक्षण करने के उपरांत बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे को लेकर आये परिजनों ने बताया कि रात्रि में तेज पेटदर्द उठा था। ब्लॉक शीतलपुर क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी नौ वर्षीय सोहन पुत्र वकील के पेट में रात में तेज पेटदर्द उठा। पेटदर्द होने पर परिवारीजनों ने आसपास के चिकित्सक से पेटदर्द का उपचार दिलाया। उससे भी बच्चे को रातभर में फायदा नहीं हुआ। सुबह होते-होते बच्चे की हालत पेटदर्द के कारण खराब होने लगी। जिस पर बीमार बच्चे को गंभीर हालत में लेकर बुधवार सुबह मामा गिरीश मेडिकल कालेज इमरजेंसी पहुंचे। इमरजेंसी में पहुंचते ही बीमार बच्चे का चिकित्सक ने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.