मधुबनी, फरवरी 11 -- मधेपुर। मधेपुर थाने के सुन्दरबिराजित गांव के वार्ड चार में आपसी पुरानी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दो महिला हसरत ख़ातून व आसमा ख़ातून को मारपीट कर जख्मी कर दिया। दोनों जख्मी महिला आपस में दियादनी हैं। इस संबंध में जख्मी मो इस्लाम की पत्नी हसरत ख़ातून द्वारा मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें पड़ोस के ही मो नसीर तथा मो आबिद को नामजद किया गया है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि मामले की अनुसंधान शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...