नई दिल्ली, मई 24 -- बॉलीवुड में कई बार ऐसा होता है कि कई फिल्मों की शूटिंग शुरू हो जाता है और अलग-अलग कारणों से वो फिल्म ठंडे बस्ते में चली जाती है। आज हम आपको सुनील शेट्टी की ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बता रहे हैं। सुनील शेट्टी की इस फिल्म का लगभग 90-95 पर्सेंट शूट पूरा हो चुका था, लेकिन बाद में ये फिल्म कभी रिलीज ही नहीं हुई। अगर ये फिल्म रिलीज होती तो ये सुनील शेट्टी की डेब्यू फिल्म होती।सुनील शेट्टी की वो फिल्म जो कभी नहीं हुई रिलीज क्या आप इस फिल्म का नाम जानते हैं? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम था आरजू। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के साथ एक्ट्रेस नगमा को कास्ट किया गया था। वहीं, इस फिल्म में शत्रिघन्न सिन्हा और राज बब्बर जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभाने वाले थे। लगभग पूरा हो चुका था फिल्म का शूट सुनील शेट्टी ने...