बलिया, मार्च 5 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील बार एसोसिएशन के सत्र 2025-26 के लिए चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारी उदयनारायण सिंह के अनुसार चुनाव में कुल 119 मत पड़े। अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार व कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश चौहान निर्वाचित घोषित किए गए। सुनील कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी संजय कुमार तिवारी को 18 मतों से पराजित किया। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश चौहान अपने प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार श्रीवास्तव को 21 मतों से पराजित कर विजयी घोषित किए गए। इसके अलावा अन्य पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इनमें प्रमोद कुमार सिंह यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भरत प्रसाद सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, रविकांत श्रीवास्तव महामंत्री व राजेश रवींद्रनाथ सिंह संयुक्त मंत्री पुस्तकालय चुने गए। अधिवक्ताओं ने सभी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.