मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर। बहलखाना स्थित स्लम बस्ती में बुधवार को भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से सुरक्षित वापसी पर जश्न मनाया गया। मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा की अंतरिक्ष की दुनिया का रहस्य हमेशा से इंसानों को अपनी ओर खींचता है। सुनीता विलियम्स ने 9 महीने तक अंतरिक्ष में रुकने के बाद 19 मार्च को धरती पर लौटकर इतिहास रच दिया। सुनीता के सकुशल लौटने पर पटाखे छोड़े गए। कार्यक्रम में रौशन मल्लिक, राजदीप, पार्वती देवी, राधा देवी, गीता देवी, सरोज मसीह समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.