पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रजवाडीह मध्य विद्यालय में भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनिता विलियम्स की सकुशल धरती वापसी पर खुशी मनायी गई। प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी, शिक्षिका निशा, प्रियंका कुमारी, पूनम रानी, शिक्षक विजय कुमार ठाकुर व लैब इंस्टेक्टर अनूप मिश्रा ने सुनीता विलियम्स के अप्रतिम साहस,धैर्य व अन्वेषी जुनून के बारे में बच्चों से जानकारी साझा की। सकुशल वापसी पर बच्चों का खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि भारत के गुजरात राज्य से ताल्लुक रखने वाली सुनीता विलियम्स साथी अंतरिक्ष यात्री बुच विलमोर के साथ 8 दिनों के लिए क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन पर अंतरिक्ष में गयीं थीं। स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण इन्हें वापसी के लिए नौ माह से अधिक समय का इंतजार करना पड़ा। अमेरिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.