मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स की वापसी पर बुधवार को जिला स्कूल स्थित जनक आयुर्वेद अनुसंधान में बैठक कर खुशी मनाई गयी। अध्यक्षता कर रहे डॉ. ललन तिवारी ने कहा कि भारत के लिए यह गौरव की बात है। भारतीय मूल की महिला सुनीता विलियम्स नौ महीने ब्रहमांड में रह कर आई हैं, जैसे उनका पुनर्जन्म हुआ है। एचएल गुप्ता ने कहा कि सुनीता विलियम्स से देश की बेटियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर प्रमोद नारायण मिश्र, रामकृष्ण रजक, पायल, सुधीर कुमार सिन्हा, संजीत शरण, मिर्दुल कान्त आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.