कटिहार, जनवरी 3 -- कटिहार, एक संवाददाता। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी द्वारा शुक्रवार को अपने कार्यालय में जन-सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए कुल 20 आवेदकों की शिकायतें पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यक्तिगत रूप से सुनी गईं। आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित लिखित एवं मौखिक आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, धोखाधड़ी, पैसे की ठगी, पूर्व में दर्ज मामलों में कार्रवाई नहीं होने तथा अन्य कानून-व्यवस्था से जुड़े विषय शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय ...