नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- नई दिल्ली, व.सं.। संपत्ति कर निबटान योजना (सुनियो) का लाभ उठाकर हजारों लोगों ने अपने बकाया संपत्ति कर का समाधान किया है। इससे निगम की संपत्ति कर के रूप में एकत्र राशि में भी बड़ा उछाल आया है। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने इस संदर्भ में महापौर राजा इकबाल सिंह और आयुक्त अश्वनी कुमार को पत्र लिखा है। उन्होंने अनुरोध किया कि सुनियो योजना से लोगों और निगम दोनों को लाभ मिल रहा है। लेकिन, अभी भी हजारों संपत्ति करदाता आर्थिक और जानकारी के आभाव में इसका लाभ नही उठा पाएं हैं। ऐसे में इस योजना को 28 फरवरी 2026 तक बढ़ाया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.