हापुड़, जून 19 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव डूहरी निवासी महिला से नगर के एक सुनार से शादी में नकली जेवर देकर 18.40 लाख रुपये की ठगी की घटना को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी होने पर सुनार से संपर्क किया तो दूसरे जेवर देने का आश्वासन दिया, लेकिन कुछ समय बाद टालमटोल करने लगा। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने नामजद सुनार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में गांव डूहरी निवासी प्रिया तोमर ने बताया कि अपने पुत्र अंकित तोमर की शादी के लिए नगर के मोहल्ला मंडी निवासी दिनेश कुमार से सोने के एक रानीहार, एक जोडी कान के झुमके, एक रामनवमी, एक सेट मंगलसूत्र, दो हाथ के कडे, एक माथे का टीका, एक चेन आदि जेवर बनवाए थे। जिनकी कीमत 18.40 लाख रुपये थी। जिसका पूरा भुगतान कर दिया था। पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.