जामताड़ा, जनवरी 11 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। करके की ठंड के बीच सुनहरी धूप निकलते ही पिकनिक करने वालों का हुजूम जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों और पिकनिक स्पॉटों की ओर उमड़ने लगा। रविवार को लादना डैम पर लोगों की अप्रत्याशित भीड़ दिखी। जहां लोग अपने परिवार, दोस्त के साथ नए साल का पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे हुए थे। एक दर्जन से अधिक डीजे बज रहा था और लोग मस्ती में झूम रहे थे। हवा में चारों ओर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की खुशबू लोगों को मदहोश कर रही थी। वही ठंडी हवा का झोंका पिकनिक के उत्साह को और बढ़ा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.