देवरिया, मार्च 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के भुजौली कालोनी स्थित एक सुनसान मकान को मंगलवार की रात चोरों ने खंगाल दिया। चोर घर मे रखा करीब पांच लाख का आभूषण व बैट्री वाली स्कुटी लेकर चम्पत हो गए। घर का ताला टूटा हुआ देखकर बुधवार की सुबह पड़ोसी ने इसकी जानकारी गृह स्वामी को दी। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में जुट गयी है। भटनी थाना क्षेत्र के बांसघाटी निवासी अखिलेश कुमार सिंह पुत्र राजेश्वर सिंह शहर के भुजौली कालोनी स्टेडियम के पास मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। 11 मार्च को वह परिवार के साथ होली का त्योहार मनाने अपने गांव चले गए थे। इसी बीच उनके घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। बुधवार को उनके घर का ताला टूटा हुआ देख पड़ोसी ने फोन कर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद अखिलेश भुजौली कालोनी स्थित अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.