अररिया, दिसम्बर 7 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के सुनसरी जिले से 200 किलो गांजा के साथ एक भारतीय नागरिक सहित 4 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। कोसी प्रदेश पुलिस कार्यालय विराटनगर से दी गई जानकारी के अनुसार धरान स्थित सफीर मोटर गराज से 149 किलो गांजा के साथ एक भारतीय नागरिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार धरान के कृषि बजार के नजदीक रहे सफीर गराज में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में व गाड़ी से अनलोड हो रहे गांजे की खेप के साथ धनकुटा साँगुरीगढी के 29 वर्षीय इन्द्रकुमार लिम्बु, सहिदभूमि 25 वर्षीय जिबसन राई व पश्चिम बंगाल उत्तर दिनाजपुर जिला रामगंज थाना सुजाली के 25 वर्षीय साफिर आलम को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजा, सवारी साधन व गिरफ्तार सभी को इलाका प्रहरी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.