जामताड़ा, फरवरी 9 -- सुनवाई/सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी दोषी करार,16 को सुनाई जाएगी फरवरी जामताड़ा,प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश,जामताड़ा राधा कृष्ण की अदालत ने सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में फैसला सुनाया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने नाला थाना क्षेत्र के भेलाबेड़िया निवासी भारत लोहार, लखन लोहार और सर सोरेन को भादवि की धारा 376 डी/34 व 506/34 के तहत दोषी करार दिया। फैसले के वक्त भारत लोहार और लखन लोहार अदालत में मौजूद थे। जबकि तीसरा आरोपी सर सोरेन फरार बताया गया है। अदालत ने उपस्थित दोनों दोषियों को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया। सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 16 फरवरी की तिथि तय की गई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 20-21 सितंबर 2021 की रात तीनों आरोपी बत्तख चोरी के इरादे से एक घर में घुस...