उरई, फरवरी 10 -- उरई। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत विकास भवन स्थित सभागार में व विभिन्न मतदेय स्थलों पर चल रही सुनवाई प्रक्रिया का निरीक्षण किया। मतदाताओं से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए। कोई मतदाता न छूटे के उद्देश्य के अनुरूप पुनरीक्षण प्रक्रिया को गंभीरता से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाताओं को बताया ऐसे युवा जो 01 जनवरी 2026 के अतिरिक्त 01 अप्रैल, 01 जुलाई, 01 अक्टूबर को 18 वर्ष की अर्ह आयु पूर्ण कर रहे है, वह फॉर्म-6 भर सकते हैं। साथ ही फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र संलग्न करना भी अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...