हरदोई, फरवरी 5 -- बिलग्राम। नगर पालिका सांडी की उदासीनता से परेशान एक महिला गुरुवार को एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गई। महिला झोले में दरी लेकर पहुंची। हाथ में कागजात लेकर आंखों में आंसू भरे हालात में एसडीएम दफ्तर के बाहर दरी बिछाकर बैठ गई। नगर पालिका सांडी क्षेत्र के मोहल्ला नौशहरा पश्चिमी निवासी वंदना अवैध निर्माण की शिकायत लेकर तहसील पहुंचीं थीं। उनका आरोप है कि नगर पालिका की सार्वजनिक सड़क पर कुछ लोगों ने शौचालय व टैंक का अवैध निर्माण करा लिया है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है। कब्जे की नीयत साफ दिखाई दे रही है। पीड़िता ने बताया कि इस अवैध निर्माण के खिलाफ मोहल्लेवासियों ने भी विरोध दर्ज कराया, लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। वंदना का कहना है कि उन्होंने नगर पालिका सांडी के अधिशासी अधिकारी से लेकर बिल...