कानपुर, दिसम्बर 22 -- कल्याणपुर। क्षेत्र के एक युवती का मकान बिकवा 10 लाख की रकम हड़पने के बाद फुफेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस के कार्रवाई न करने पर युवती ने जनता दरबार में सीएम से न्याय की गुहार लगाई। वहीं पुलिस अब लखनऊ से लौटने के बाद पीड़िता के बयान दर्ज करने की बात कह रही है। बारासिरोही निवासी युवती के मुताबिक दो वर्ष पूर्व माता-पिता का देहांत हो जाने के बाद से वह अपनी नाबालिग छोटे भाई के साथ रहती है। माता-पिता की मौत के बाद उनका फुफेरा भाई सहानुभूति के नाम पर उसके घर आने लगा। इस दौरान उसने उनका मकान बिकवा कर दूसरी जगह दिलाने की बात कही। उनकी सहमति मिलने पर फुफेरे भाई ने मकान बेच उन्हें आठ व अपने खाते में दस लाख रुपए जमा करा दिए। आरोप है कि जब युवती ने पूरी रकम की मांग की तो युवती के घर पहुंचे आरोपी ने उसके छोटे ...