मथुरा, फरवरी 22 -- मंदिरों की नगरी में हरे पेड़ों को बिना अनुमति काटने का सिलसिला थमा नहीं है। शुक्रवार को सुनरख क्षेत्र में एक दर्जन पेड़ों को काटने का मामला सामने आया। वन विभाग की टीम पहुंचने पर पेड़ काटने वाले आरा मशीन छोड़कर भाग खड़े हुए। वन विभाग ने कोतवाली में तहरीर दी है। छटीकरा मार्ग पर डालमिया बाग में कॉलोनी बनाने के उद्देश्य से 454 पेड़ों को काटा गया था। इस मामले में 30 से अधिक लोग जेल गये व ज़मानत पर हैं। यह मामला एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट भी गया। जहां सुनवाई चल रही है। इसके बाद टटिया स्थान के पास छत्तीसगढ़ वाली कुंज में, यमुना किनारे मोहिनी नगर में, सुनरख स्थित जीवा वैदिक संस्थान की भूमि पर पेड़ों के काटने के मामले सामने आये। इस सभी मामलों में मुकदमा दर्ज हुआ। अब शुक्रवार को सुनरख मार्ग स्थित हरे कृष्णा आर्चिड के पास जंगल में एक दर्जन पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.