चम्पावत, अगस्त 20 -- लोहाघाट। भारत नेपाल सीमा से लगे मडलक क्षेत्र के सुनकुरी गांव में 30 अगस्त से गौरा महोत्सव शुरू होगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों ने बैठक में विचार विमर्श किया। ग्रामीण विक्रम सामंत ने बताया कि गौरा महोत्सव 30 अगस्त से 6 सितंबर तक होगा। महोत्सव को व्यवस्थित बनाने के लिए जल्द ही शिष्ट मंडल शासन-प्रशासन से मुलाकात करेगा। पुरोहित मदन कलौनी ने बताया कि गौरा महोत्सव यहां की पुरानी परंपरा है। बैठक में नरसिंह सामंत, शंकर सिंह, उमेश सिंह, बद्री सिंह, आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.