हापुड़, फरवरी 9 -- लखनऊ के बाबू बनारसी दास इनडोर स्टेडियम में 5 फरवरी से 8 फरवरी तक चली 4 दिवसीय उत्तर प्रदेश मास्टर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में हापुड़ शहर के खिलाड़ी सुधीर गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सुधीर गोयल ने 70 प्लस पुरुष वर्ग में अपने साथी सुरेन्द्र के साथ मिलकर उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उनका फाइनल मुकाबला बरेली के अनिल अग्रवाल और लखनऊ के हसन कमाल की जोड़ी से हुआ। मुकाबले में सुधीर और सुरेंद्र ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा किया। पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी पुनीत शर्मा ने बधाई दी और आगामी नेशनल मास्टर चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि नेशनल चैंपियनशिप 18 से 25 मार्च तक गोवा में होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.