मैनपुरी, जून 18 -- मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के पं. जवाहर लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सुधींद्र शुक्ला स्मृति अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। बुधवार को खेले गए फाइनल मैच में एमसीए ब्लू ने कपिल मुनि बेवर की टीम को 7 विकेट से हराकर विजेता कप पर कब्जा कर लिया। बेवर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 92 रन बनाए। बल्लेबाज अनुरुद्ध 22 और अर्चित ने 20 रनों की पारी खेली। एमसीए ब्लू के कृष्णा ने 4 और प्रिंस ने 2 विकेट प्राप्त किए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीए ब्लू ने 17.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 93 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज वेदांत गौतम 22, ओम यादव ने 20 और समर दुबे ने 11 रन रन बनाए। बेवर के शिखर ने 3 विकेट प्राप्त किए। मुख्य अतिथि पूर्व विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.