धनबाद, मार्च 23 -- धनबाद, संवाददाता गलत बिजली बिल में सुधार होने के बाद भी लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। पिछले महीने का जो बिजली बिल आ रहा है, इसमें डीपीएस (डिले पेमेंट सरचार्ज) जोड़कर भेजा जा रहा है। इससे परेशान उपभोक्ताओं को सुधार कराने के लिए एक बार फिर विभाग का चक्कर लगाना पड़ रहा है। जबकि विभागीय अधिकारी का दावा था कि नए सॉफ्टवेयर फ्लूएनग्रिड (एफजी) आने के बाद इस समस्या में कमी आएगी, लेकिन स्थिति पूर्व की भांति ही है। सॉफ्टवेयर की समस्या से उपभोक्ता परेशान विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि सॉफ्टवेयर एफजी सही से काम नहीं कर रहा है। जिन लोगों का गलत बिल सुधार गया, वैसे लोगों को डीपीएस जोड़कर अगला बिल आ रहा है। सुधार के लिए लोगों को पुन: आवेदन देना पड़ रहा है। इसके अलावा पुराने सॉफ्टवेयर एचसीएल के मुकाबले यह सॉफ्टवेयर काफी स्लो चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.