रांची, जुलाई 23 -- रांची। डीएवी बरियातू में सत्र 2025-26 के विद्यालय विद्यार्थी परिषद का अलंकरण समारोह बुधवार को हुआ। 12वीं कक्षा के सुधांशु साहु को हेड ब्वॉय और शांभवी झा को हेड गर्ल चुना गया। 11वीं की प्रियाशा पद्मजा डिप्टी हेड गर्ल और आयुष राज डिप्टी हेड ब्वॉय चुने गए। इसके अलावा 36 विद्यार्थियों वाले परिषद का गठन किया गया। छह हाउस के चयनित कैप्टन और वाइस कैप्टन को बैज प्रदान किया गया। प्राचार्य संजय मिश्रा ने कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.