बेगुसराय, जुलाई 17 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। दूरदर्शन के महानिदेशक (सेवानिवृत्त) सुधांशु रंजन की किताब रामधारी सिंह 'दिनकर': मन्यु एवं माधुर्य का संगम का लोकार्पण राजभवन प्रशाल में हुआ। सुधांशु रंजन मूल रूप से बेगूसराय के निवासी हैं। पुस्तक का लोकार्पण राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान ने किया। साथ में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधान परिषद के उपसभापति राम बचन राय भी थे। राज्यपाल ने कहा कि साहित्य की पुस्तक के लोकार्पण में इतनी बड़ी संख्या एक उम्मीद जगाती है कि साहित्य और पुस्तक पढ़ने का सिलसिला कुंद होनेवाला नहीं है। कार्यक्रम में नामचीन हस्तियों के अलावा अच्छी ख़ासी तादाद में बेगूसराय से लोग पहुंचे हुए थे। सुधांशु रंजन स्वागत संबोधन में पुस्तक और दिनकर पर चर्चा कर रहे थे तो लोगों के बीच गर्व की अनुभूति का भाव दिख रहा था। राजन...