कानपुर, अप्रैल 6 -- शहरवासियों को दी जाने वाली बिजली सुविधाओं को लेकर केस्को ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की 2023-24 की रैंकिंग में केस्को ने ए स्थान हासिल किया है। पिछले साल 2022-2023 में जारी रैंकिंग में केस्को बी प्लस पर था। केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि ऑपरेशनल रिलाइबिलिटी में केस्को को ए, कनेक्शन व अतिरिक्त सेवाओं में बी प्लस, मीटरिंग, बिलिंग व कलेक्शन में बी प्लस और फॉल्ट व ग्रीवांस में केस्को को एक प्लस रैंक मिली है। ओवरऑल केस्को ने ए रैंक हासिल की है। केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन ने बताया कि रैंकिंग में बड़ा सुधार हुआ है। लगातार केस्को अपने उपभोक्ताओं को और बेहतर सुविधा देने के लिए काम कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.