रामगढ़, जनवरी 21 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर के सुद्दी गांव में दो दिवसीय श्रीश्री हनुमंत वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। इसमें 501 महिला श्रद्धालु शामिल हुई। कलश यात्रा सुद्दी से निकल कर पाली मुख्य सड़क के रास्ते दो मुहान नदी पारगढ़ा पहुंची। यहां पुजारी तुलसी दत्त शास्त्री, विनोद पांडेय, राजेश पांडेय ने देवताओं का आह्वान किया, जिसके बाद सभी कलशों में नदी का पवित्र जल भरा गया। इस दौरान जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारे से पूरा भदानीनगर क्षेत्र गूंजायमान था। अनुष्ठान में यजमान यजमान नारायण प्रजापति, चंद्रदेव करमाली, विनोद बेदिया, इन्द्रदेव बेदिया, महेंद्र महतो, जितेंद्र महतो, गोवर्धन प्रजापति, गंगेश्वर प्रजापति, चंद्रभानू करमाली, मुटुकलाल बेदिया, कमलेश बेदिया सहपत्नीक शामिल हुए। कलश यात्रा में पूर्व जिप उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.