रांची, जून 26 -- रांची। आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने की खबर पर चिंता जताई है और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। महतो ने कहा है कि उन्हें जानकारी मिली है कि नई दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में वह भर्ती हैं और वह स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। वह कामना करते हैं कि गुरुजी शीघ्र स्वस्थ होकर झारखंड आकर फिर से हमसब का मार्गदर्शन करेंगे। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत और झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने भी शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और कहा है कि उनके लिए हम लोगों के दिलों में बहुत सम्मान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.