लातेहार, फरवरी 19 -- लातेहार, प्रतिनिधि।सदर प्रखंड के जालिम गांव में आगामी 24 फरवरी को आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के संकल्प सभा सह मिलन समारोह कार्यक्रम को लेकर सोमवार को समाहरणालय गेट से प्रचार रथ को रवाना पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद, आजसू जिला अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने संयुक्त रूप से आजसू का झंडा दिखाकर किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने कहा कि सुदेश महतो झारखंड के एकमात्र ऐसे नेता है। जिनके पास एक विजन एक मिशन है। जो झारखंड को सवार सकते है। वो पिछड़ों के हक अधिकार के लिए खुल के लड़ते रहे है। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि सुदेश महतो के आने से यहां के लोगों को भला होगा।जिला अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने कहा कि सुदेश ...