पाकुड़, मार्च 23 -- पाकुड़िया। एसं कालाजार उन्मूलन अभियान के तहत शनिवार को प्रखंड के चिरूडीह, दुर्गापुर एवं घूरनी गांव में आईआरएस कीटनाशक छिड़काव सभी घरों एवं नालियों में किया गया। छिड़काव की निगरानी कर रहे केटीएस संजय मुर्मू ने बताया कि तीनों गांवों में सभी 450 घरों में कीटनाशक छिड़काव का कार्य पूरा कर लिया गया है। आईआरएस कीटनाशक दवा की छिड़काव से कालाजार रोग एवं मलेरिया रोग से बचने के लिए यह बहुत कारगर दवा है। इससे सभी घरों में छिड़काव करने से कालाजार एवं मलेरिया तथा अन्य फैक्टर जनित रोग से बचा जा सकता है। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे अपने घर के सभी कमरों में आवश्यक रूप से छिड़काव करवाये एवं स्वास्थ्य विभाग के टीम का सहयोग कर कालाजार मुक्त गांव बनाना सुनिश्चित करें। इस दौरान प्रभारी डॉ. भरत भूषण भगत, चिकित्सक डॉ. मंजर आलम, केटीएस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.