मैनपुरी, फरवरी 4 -- सुदिती ग्लोबल एकेडमी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए यूपी एवं उत्तराखंड का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विद्यालय बनने का गौरव प्राप्त किया है। विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, कोडिंग, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस एवं कंप्यूटेशनल थिंकिंग को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। रिलायंस जियो द्वारा इस उपलब्धि पर विद्यालय को बधाई दी गई। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. राम मोहन ने कहा कि एआई आधारित शिक्षा से कक्षाएं अब केवल अध्ययन तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि नवाचार और खोज के केंद्र बन गई हैं। यह पहल विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन ने बताया कि इस पहल में तकनी...