मैनपुरी, सितम्बर 7 -- सुदिती ग्लोबल एकेडमी में गणेश चतुर्दशी पर स्थापित गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। विद्यालय परिवार, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं एकत्र होकर गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से गूंज उठे। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. राम मोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन और प्रबंध निदेशक डा. लव मोहन छात्रों व शिक्षकों का नेतृत्व कर रहे थे। विसर्जन यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई और रंग-बिरंगे पुष्पों, गीत-संगीत व ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक विदाई दी गई। विद्यार्थियों ने तिरंगा लहराकर व पुष्पवर्षा कर बप्पा को अंतिम प्रणाम किया। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. राम मोहन ने कहा कि गणपति बप्पा ज्ञान, विवेक और शुभता के प्रतीक हैं। सुदिती परिवार के लिए यह परंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.