शाहजहांपुर, मार्च 25 -- डा. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मन्दिर कन्या इण्टर कालेज में वार्षिक गृह परीक्षाफल का कक्षा 6 से 9 तथा कक्षा 11 का परीक्षाफल घोषित किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष सन्तोष कुमार पाण्डेय, प्रबन्धक राजेश शर्मा एवं प्रधानाचार्या डा. राखी मिश्रा उपस्थित रहे। प्रबन्धक द्वारा छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। विद्यालय को गौरवान्वित करने में कक्षा 6 से 8 तक जूनियर वर्ग में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा शिफा परवीन रहीं। कक्षा 9 तथा 11 सीनियर वर्ग में छात्रा श्रेया यादव ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किये। कक्षा में 100 प्रतिशत उपस्थिति कक्षा 7 की छात्रा जया अवस्थी एवं कक्षा 9 की छात्रा शिमाइला खान की रहीं। कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं में क्रमशः कक्षा 6 की काव्या, शिवांशी कक्षा 7...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.