जौनपुर, जनवरी 31 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सुदनीपुर बाजार में शुक्रवार को मामूली विवाद के बाद बाइक सवार मनबढ़ों ने खूब तांडव मचाया। करीब दो दर्जन की संख्या में पहुंचे युवकों ने बाजार में अफरा-तफरी मचा दी, जिससे दुकानदारों व मजदूरों में दहशत फैल गई। बाजार वासियों के अनुसार सुदनीपुर बाजार में लोक निर्माण विभाग की ओर से सीसीरोड का निर्माण चल रहा है। गुरुवार की शाम कुछ युवक बाइक से वहां से गुजर रहे थे। निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार के मजदूरों ने उन्हें बगल से निकलने को कहा, जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक वहां से चले गए। शुक्रवार को लगभग 11 बजे पूर्व विवाद को लेकर करीब 25 की संख्या में मनबढ़ युवक कई बाइकों से सुदनीपुर बाजार स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के सामने पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने मजदूरों को गाली-गलौ...