पलामू, फरवरी 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के सुदना स्थित तुलसी मानस मंदिर परिसर में 4 से 11 फरवरी तक प्रस्तावित श्रीमदभागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ की तैयारी शुरू कर दी गई है। महायज्ञ का आयोजन सुदना देवी मंडप ट्रस्ट के नेतृत्व में किया जा रहा है। ट्रस्ट के पदाधिकारी अभिमन्यु ओझा ने बताया कि चार फरवरी को कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू हो जाएगा। पांच से 11 फरवरी तक श्रीमद्भागवत पुराण के विभिन्न विषयों पर आधारित कथा होगी एवं 12 फरवरी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं पूर्णाहुति होगी। वृंदावन से पधारे भागवत कथा व्यास अलका किशोरी प्रतिदिन श्रीहरि की आनंदमयी, अमृतमयी, रसमयी कथा का रसास्वादन कराएगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजा पाठक व अन्य पदाधिकारी रामाकांत पांडेय, मनीष उपाध्याय, नवल किशोर तिवारी आदि ने बताया कि यह ट्रस्ट पिछले नौ वर्षों से भागव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.