गढ़वा, फरवरी 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शुक्रवार को जिला मुख्यालय से रांची जा रही एक यात्री बस के चालक की जान सवार यात्रियों ने सुझबुझ से बचायी। उक्त बस यात्रियों को लेकर सुबह करीब नौ बजे जिला मुख्यालय से चली थी। शनिवार को घटना की चर्चा जिलेभर में होती रही। जिला मुख्यालय से करीब 13 किमी की दूरी तय करने के बाद गढ़वा-शाहपुर सड़क पर तहले नदी पुल पर यह घटना घटी। बस चलाने के दौरान ही चालक वीरेंद्र पांडेय को हार्ट अटैक आ गया। उस समय वाहन की स्पीड करीब 60-70 के करीब होगी। हार्ट अटैक आते ही चालक बस से नियंत्रण खोने लगा था। बस झटका देकर चलने लगी थी। बस पर सवार यात्रियों ने बताया कि बस मे करीब 50-60 यात्री सवार थे। बस एजेंट जग्गु चौबे ने बताया कि चालक की स्थिति ठीक है। यात्रियों ने बताया कि हार्ट अटैक आने के पांच-दस सेकंड में ही चालक ने पुल पार कर दिया।...