रांची, जुलाई 31 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा सिकिदिरी मंडल के नेता सुजीत कुमार ने गुरुवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और स्वर्णरेखा जल विद्युत परियोजना सिकिदिरी के सांसद प्रतिनिधि पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भेज दिया है। वहीं रांची सांसद संजय सेठ के प्रधान कार्यालय के पते पर इस्तीफा डाक द्वारा भेज दिया। सुजीत कुमार विद्यार्थी परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। वे वर्तमान में भाजपा सोशल मीडिया दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय सह प्रभारी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...