गंगापार, अक्टूबर 12 -- कार्तिक मास में यमुना स्नान का पुराणों में बहुत ही विशेष महत्व बताया गया है। जिसके क्रम में श्रद्धालु पूरे कार्तिक मास में यमुना में डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना करते है। इसी क्रम जो श्रद्धालु प्रतिदिन यमुना स्नान नहीं कर पाते उनके लिए कार्तिक मास के रविवार को स्नान करने का भी नियम है। जिसे लेकर कार्तिक के पहले रविवार को भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के सुजावन देव घाट स्थित यमुना में पुण्य की डुबकी लगाकर सुजावन देव की पूजा अर्चना की और याचको को दान देकर पुण्य की प्राप्ति की। सुजावन देव घाट पर ही यम द्वितीया यानी भैया दूज के दिन दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें दूर दूर से श्रद्धालु यमुना में डुबकी लगाने के लिए आते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...