पीलीभीत, अक्टूबर 12 -- दियोरिया कला/बीसलपुर। हिटी ग्राम पंचायत सुजनी में दलित बस्ती में जलापूर्ति ठप्प होने से ग्रामीणों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। जलापूर्ति के अभाव में साफ सफाई का कार्य भी बाधित हो रहा है। आधे गांव में सुचारू रूप से जलापूर्ति होने तथा दलित बस्ती में जलापूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों में नाराजगी है। करीब डेढ़ दर्जन ग्रामीणों ने जल निगम को शिकायती पत्र भेजकर जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है। बीसलपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत सुजनी में जल निगम को भेजे गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि दलित बस्ती में जलापूर्ति ठप्प होने से पेयजल संकट बना हुआ है। साफ सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। जबकि शेष गांव में जलापूर्ति सुचारू रूप से चल रही है। ग्रामीणों ने जल निगम से दलित बस्ती में ठप्प चल रही जलापूर्ति सुचार...