मोतिहारी, फरवरी 23 -- चिरैया। राजस्थान के पटाखा फैक्ट्री विस्फोट कांड में मृत सुजंत कुमार का शव सात दिन बाद एंबुलेंस से गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों के चीख पुकार से वातावरण गमगीन हो गया। मृतक को कंधा देने के लिए बना अर्थी खाली रह गया। क्योंकि शव को उसके दरवाजे पर उतारे बिना ही सीधे एंबुलेंस को शमशान घाट पहुंचा दिया गया। क्योंकि जले हुए शव से काफी दुर्गन्ध आ रही थी। मृतक के पिता शिवजी पासवान ने मुखाग्नि दी। शव लेकर पहुंचे शिकारगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार व प्रखण्ड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संतोष कुमार तथा शिक्षक दीनानाथ प्रसाद यादव ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा मृतक के पिता के खाते में तीन लाख रूपये भेज दी गई है। बिहार सरकार द्वारा भी दो लाख रूपये मुआवजा दे...