लखीसराय, मार्च 9 -- बड़हिया, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन में शनिवार को प्रखंड स्तरीय मेधा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बिहार दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रखंड स्तर की हुई प्रतियोगिता के बीच सीआरसी क्षेत्र स्थित सभी प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के चयनित छात्र शामिल थे। इस प्रतियोगिता के बीच कुल नौ विधाओं के लिए सफल प्रतिभागियों का चयन किया गया। जिसमें फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, चित्रकला, वाद विवाद, सुगम संगीत, गणित, रंगोली, स्वागत गीत और क्विज के प्रतियोगिता शामिल थे। कार्यक्रम के लिए बनाए गए नोडल पदाधिकारी पीयूष कुमार झा के द्वारा बिंदुवार सभी विधाओं के प्रस्तुति बाद आकलन करते हुए रिजल्ट जारी किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए शिक्षक पीयूष कुमार झा ने बताया कि प्रखंड स्तर पर आयोजित इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.