जामताड़ा, जून 28 -- कुंडहित प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान पीएम जनमन तथा धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत चयनित गांवो में शिविरों के आयोजन का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शनिवार को प्रखंड के सुगनीबासा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान नोडल पदाधिकारी सह बीएएचओ डॉ विनय कुमार के देख-रेख में गांव के लोगों से आवेदन प्राप्त कर उन्हें विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने का प्रयास किया गया। शिविरों के दौरान पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा ने शिविर की गतिविधियों का जायजा लिया तथा वहां मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए वहीं उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने की अपील की। जानकारी के अनुसार प्रखंड के सुगनीबासा में लगाए गए शिविर के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.