बेगुसराय, अप्रैल 20 -- सिमरिया धाम। डीएवी पब्लिक स्कूल एनएच बरौनी में हंसराज जयंती समारोह में विद्यालय की शिशु विहार शाखा प्रभारी प्रीति मिश्रा के नेतृत्व में बच्चों ने भाग लिया। शिक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने नुक्कड़ नाटक, भाषण, गीत संगीत, भजन आदि प्रस्तुत किया। प्राचार्य सर्वेश्वर भुजवल ने कहा कि महात्मा हंसराज अपने जीवन में चाहते तो एक अच्छी नौकरी करते। अपने जीवन यापन बहुत अच्छे तरह से करते। लेकिन, उन्होंने सुख का परित्याग कर समाज को सुधारने में सारी शक्ति लगाई। मौके पर एडमिन ब्लॉक प्रभारी शिवानी कुमारी, विद्यालय के धर्म शिक्षक नरेन्द्र कुमार समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.