लोहरदगा, अक्टूबर 19 -- लोहरदगा, संवाददाता।सेवा भारती, लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल हाई स्कूल में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सहसचिव संजय चौधरी और अनामिका भारती ने संयुक्त रूप से की। शिविर में 44 लोग अपने स्वास्थ्य संबंधित जांच कराकर लाभान्वित हुए। हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट, आक्सीजन लेवल आदि की निशुल्क जांच की गयी। अन्य सभी प्रकार के स्वास्थ जांच पैथोलाजी के माध्यम से आधे ख़र्च में ही करायी जाती है। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि सुखी जीवन के लिए शरीर का स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए आपको नियमित रूप से स्वास्थ्य चेकअप करते रहना चाहिए। जिससे आपके स्वास्थ्य की गतिविधि का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.