गिरडीह, मई 12 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ देवघर रोड पर सुखलजोरिया-पथराटांड़ के पास रविवार रात साढ़े सात बजे सड़क दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर करीब 22 साल के एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा बेंगाबाद थाना के ग्राम बैजूबांक का 20 वर्षीय युवक सोनू राज किस्कू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद देवरी थाना के एसआई रिशु सिन्हा, रामपुकार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच गये। जहां गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी भेजवा दिया गया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पंचनामा करने के बाद कब्जे में ले लिया था। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.