अलीगढ़, जून 3 -- फोटो.. नगर निगम में पहुंचे वर्कशॉप के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन कहा सुखमा को वाहन दिए जाएंगे तो हम क्या चलाएंगे पहले हमारा बंदोबस्त किया जाए, फिर वाहन जाने देंगे अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता नगर निगम में करार के बाद से सुखमा संस कंपनी लगातार विवादों में घिरी है। सुखमा संस को लेकर रोज नए मोड़ आ रहे हैं। अब सुखमा संस को वाहन दिए जाने पर वर्कशॉप कर्मचारी संघ व नगर सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने नगर निगम में जमकर हंगामा किया। अपर नगर आयुक्त राकेश यादव के कमरे में वार्ता के लिए पहुंचे कर्मचारियों ने नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाए। एक माह पहले भी चालकों व कर्मचारियों ने हंगामा किया था। नगर निगम ने सुखमा संस को वर्कशॉप से 14 ट्रैक्टर, 20 टैंपों, 35 फॉगिंग मशीन उपलब्ध कराई है। इसके अलावा जोन दो व चार के बचे हुए वाहनों को जोन ए...