अलीगढ़, जुलाई 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सुखमा संस व सफाई कर्मचारियों के बीच चल रहा गतिरोध शुक्रवार को समाप्त हो गया। हैबिटेट सेंटर में त्रिकोणीय वार्ता में समस्या का समाधान निकाला गया। शनिवार से सभी कर्मचारी काम पर लौटेंगे। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा, सुखमा संस के हेड कमल व नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष के समक्ष वार्ता हुई। हैबिटेट सेंटर में हुई वार्ता में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के समक्ष नगर सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगें रखीं। जिस पर नगर आयुक्त के निर्देश पर सुखमा संस ने उसको पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की। नगर आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को आठ घंटे रोजाना काम करने होंगे। महिलाओं को सुबह एक घंटे की रियायत दी गई है। महिला सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक व पुरुष सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक काम करें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.