अलीगढ़, जुलाई 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सुखमा संस के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। आधे शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी है। नगर निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए अर्बन एनवाइरोटेक को जिम्मेदारी दी है। 90 वार्डों से डोर टू डोर कूड़ा उठान व बाजार में रात को कूड़ा उठाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम अपने पुराने स्टैंड पर कायम है। सुखमा संस ने कटा हुआ वेतन खातों में भेज दिया है, लेकिन कर्मचारी इससे संतुष्ट नहीं हैं। कहा कि एक दिन का वेतन भेजा गया है। सात जुलाई 2025 को सुखमा संस के कर्मचारियों ने वेतन कटौती को लेकर सासनी गेट पर जाम लगाया था। आगरा व मथुरा रोड जाम कर दिया था। यहां पर बातचीत के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुकेश कुमार आए थे। वहां पर सफाई कर्मचारियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी की पिटाई कर दी थी। उनको दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.