अलीगढ़, अगस्त 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद सुखमा संस के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन समाप्त हो गई। बुधवार को सफाई कर्मचारी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने वापस आ गए। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सुबह गांधी पार्क समेत कई स्थानों पर सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उनको समझाया। कहा कि हाजिरी अब बॉयोमैट्रिक से लगेगी। वेतन कटने का झंझट खत्म हो जाएगा। जो जानबूझकर गैरहाजिर होगा उसको वेतन भी नहीं मिलेगा। सुखमा संस के कर्मचारियों का जुलाई माह का वेतन कट गया था। कंपनी से तीन से चार हजार रुपये वेतन काट लिए थे। जिसको लेकर कर्मचारी विरोध में उतर आए थे। कर्मचारियों ने दो दिन से काम ठप कर दिया था। लेकिन बुधवार से काम पर सफाई कर्मचारी वापस लौट आए। बुधवार को नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि कोई समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.